फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two young children fell from roof while playing in Kasganj

UP: छत पर खेलते समय गिरे दो मासूम...परिजनों में मच गई चीखपुकार, एक की माैत; दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 07:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 12 Jan 2026 07:44 PM IST
सार

छत से गिरकर घायल होने पर मासूमों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Two young children fell from roof while playing in Kasganj
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार को छत पर खेलते समय मासूम गिर गए। इससे एक छह वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पहली घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव रेखपुर की है। गांव निवासी असमीन का पुत्र वियान (6) सोमवार की सुबह करीब 11:45 बजे अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से सड़क पर जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा भी इसी थाना क्षेत्र के गांव सैलई का है। गांव निवासी अनिल का पुत्र रजत (6) सुबह करीब 10 बजे छत पर खेल रहा था। वह खेलते समय अचानक पड़ोसी के घर के आंगन में जा गिरा। मासूम के गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। परिजन ने उसे अचेत अवस्था में उठाया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed