फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two-year-old innocent dies after suffering from fever

Kasganj News: दो साल के मासूम की बुखार आने के बाद मौत

Mon, 13 Apr 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old innocent dies after suffering from fever
फोटो 28 पटियाली में बुखार से मृतक मासूम जुनैद। स्रोत: परिजन
पटियाली। गांव समसपुर में दो साल के मासूम जुनैद की रविवार देर रात तेज बुखार आने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

समसपुर निवासी मुकीम की पत्नी तराना शनिवार को अपने बेटे जुनैद के साथ पटियाली आई थी। वह मोहल्ला शेखान स्थित अपने जीजा शाहिद सलमानी के घर ठहरी थी। इसी दौरान जुनैद को तेज बुखार आ गया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर एक स्थानीय निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को खसरा होने की बात कहकर दवा दी। हालांकि, उपचार से बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं आया। रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर जुनैद की माैत हो गई। सोमवार सुबह परिजन शव अपने पैतृक गांव समसपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्वास्थ्य केंद्र आने की अपील

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवा ने बताया कि परिजन बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसे स्वास्थ्य केंद्र नहीं लाया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र आएं। बच्चों में तेज बुखार या दाने की समस्या होने पर भी स्वास्थ्य केंद्र आएं। इससे उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed