{"_id":"69fccccc3baa584e2409ecbc","slug":"two-year-old-girl-dies-after-drowning-in-a-well-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147342-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो साल की बच्ची की बंबे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो साल की बच्ची की बंबे में डूबने से मौत
Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव नगला मोड़ में बृहस्पतिवार की शाम बच्चों के साथ खेलते वक्त दो साल की बच्ची की बंबे में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को निकाला।
गांव निवासी कौशल किशोर की दो साल की बेटी राजरानी शाम करीब 4 बजे बच्चों के साथ बंबा के किनारे खेल रही थी। पिता ने बताया कि इसी दौरान वह खेलते समय बंबे में गिर गई। बच्चों ने उसे गिरते देखकर शोर मचा दिया। बच्चों की चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बालिका को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बालिका को तलाश कर बंबा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राजरानी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उनकी बड़ी बेटी प्रीती (10),कुसमा (8),रश्मी (6), हरप्यारी (4) हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटियाली नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि बालिका की मौत के मामले में जांच के लिए लेखपाल को गांव में भेजा गया है।