फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two women stole jewellery from a girl's purse in an e-rickshaw.

Kasganj News: ई-रिक्शा में दो महिलाओं ने युवती के पर्स से चुराए जेवर

Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
ढोलना। भाई के साथ ससुराल से मायके लौट रही युवती के पर्स से ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने जेवर और रुपये चुरा लिए थे। इखौना गांव के पास ग्रामीणों की मदद से भाई-बहन ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव इखौना निवासी आशीष कुमार पुत्र राजेश्वर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार को बहन गीता पत्नी सुभाष यादव को उनकी ससुराल जिला बुलंदशहर के थाना छतारी में गांव टूंडा खेड़ा से विदा कराकर ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। रास्ते में नगला भूड़ और किनावा के बीच ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने बहन के पर्स में रखी रेशम पट्टी, चांदी की गुच्छा-करधनी, सोने की मंगलसूत्र और साढ़े सात हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दोनों रास्ते में उतर गईं। इखौना गांव पहुंचने पर जब उन्हें जेवर चोरी होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। वो तुरंत घर से बाइक लेकर दोनों की तलाश में ढोलना की ओर रवाना हो गए। इस दौरान इखौना गांव के पास उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। घटना की सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना पर थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी महिलाओं ने चोरी किया गया सामान वापस कर दिया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा आरोपी महिलाओं को मौके से थाने ले गए। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर ढोलना थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed