{"_id":"6ada541969d43d6c600e8558","slug":"two-wanted-individuals-arrested-in-ismailpur-firing-case-kasganj-news-c-175-1-kas1001-156009-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इस्माइलपुर फायरिंग के दो वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इस्माइलपुर फायरिंग के दो वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व इस्माइलपुर में हुई फायरिंग की घटना में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने फायरिंग की थी। आरोपियों के पास से फायरिंग में प्रयोग किया गया तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में विजय निवासी मोहल्ला मढ़ई एवं आशुतोष उर्फ गणेश निवासी मोहल्ला दुबे हैं। सीओ ने बताया कि इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। संवाद