फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two samples taken from the FSW van were found to be substandard.

Kasganj News: एफएसडब्लू वैन से लिए दो नमूने मिले मानक के विपरीत

Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two samples taken from the FSW van were found to be substandard.
फोटो22दुकान से खाद्य पदार्थ के नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । स्रोत:खाद्य सुरक्षा 
कासगंज। होली के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एफएसडब्लू वैन) की जांच के दौरान सहावर में दो खाद्य नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इसके अलावा दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम ने 20 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज कर दी। पांच नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कस्बा सहावर में एफएसडब्लू वैन ने खाद्य कारोबारी और आम जनमानस की ओर से उपलब्ध कराए गए कुल 24 खाद्य नमूनों की त्वरित जांच की। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद टीम ने कस्बे के सोरों रोड मेन चौराहा स्थित पाल स्वीट्स पर मौजूद अनूप पाल से परमल स्वीट्स का नमूना लिया। अमांपुर के नदीम ट्रेडर्स से बेसन का नमूना संग्रहीत किया। तहसील कासगंज क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। एलआईसी ऑफिस के निकट कन्हैया स्वीट्स से सोनपपड़ी, अमीर खुसरो द्वार किसरौली रोड स्थित मोईन के प्रतिष्ठान से कचरी और रजीउद्दीन के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का नमूना लिया गया। रजीउद्दीन के यहां रखे दो बोरों में भरी करीब 20 किलोग्राम रंगीन कचरी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1200 रुपये बताई गई, को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि संग्रहीत पांचों नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनपद के सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि मिलावटी सामान की बिक्री या अखाद्य रंगों का प्रयोग पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार एवं प्रतिमा त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed