फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   -Two parties fought for land with sticks, firing, 8 injured

Kasganj News: -जमीन के लिए दो पक्षाें में चले लाठी-डंडे, फायरिंग, 8 घायल

Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
-Two parties fought for land with sticks, firing, 8 injured
फोटो44गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती जमीन के विवाद में घायल हुआ युवक ।संवाद
गंजडुंडवारा। गांव बरौना में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग की गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हुए। एक पक्ष के सुखबीर को गोली लगी, उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर सीओ सहावर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बरौना निवासी बालकराम का आरोप है कि उनके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार शाम खेत पर काम कर रहे थे तभी गांव के ही बेचें, श्री राम, लड़ेते, धर्मेन्द्र, बुद्धपाल समेत अन्य लोग पहुंच गए और जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग की। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन

बालकराम का आरोप है कि घटना में उनके चचेरे भाई सुखबीर (29) को गोली लगी है। इसके अलावा उनके पक्ष से सुखदेवी (40), चांदनी (15), गंगा देवी (14), अमित (22) और घारम (45) घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से बुद्धपाल और धर्मेंद्र सहित अन्य घायल हैं। सभी घायलों को परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर सुखबीर, सुख देवी, चांदनी और अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहावर सीओ शाहिदा नसरीन सिकंदरपुर वैश्य थाना की फोर्स कर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए दोनों पक्षों के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। सीओ सहावर ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष ने गोली लगने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed