फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two new dengue cases detected; malaria confirmed in one.

Kasganj News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, एक में मलेरिया की पुष्टि

Mon, 21 Sep 2026 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम के बीच बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ डेंगू-मलेरिया ने भी चिंता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान दो मरीजों में डेंगू और एक में मलेरिया की पुष्टि हुई। अस्पताल की ओपीडी में 2,535 मरीज पहुंचे, जिनमें 425 बुखार और 350 सांस संबंधी समस्या से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जांच के दौरान गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला भवानी निवासी सचिन (15) पुत्र निर्दोष और मानपुर नगरिया निवासी जगवीर सिंह (18) पुत्र रामपाल में डेंगू की पुष्टि हुई। इन दोनों के साथ इस साल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। वहीं किसरौली निवासी विनीता (48) में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी बनी हुई है। सोमवार को 2,535 मरीज पहुंचे। इनमें 425 मरीज बुखार और 350 सांस संबंधी परेशानी लेकर आए।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू-मलेरिया के प्रमुख लक्षण

डेंगू:
अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मतली या उल्टी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

मलेरिया:
ठंड लगकर बुखार आना, तेज बुखार, पसीना, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और कंपकंपी इसके सामान्य लक्षण हैं।
---------------------

बचाव के लिए क्या करें
घर और आसपास पानी जमा न होने दें
कूलर, गमले, टायर व अन्य बर्तनों का पानी नियमित रूप से खाली करें
मच्छरदानी या मच्छररोधी साधनों का इस्तेमाल करें
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच कराएं
----------------------

वर्जन
मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया व डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। सावधानी आवश्यक है। अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed