फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two groups clash at Dussehra fair, FIR lodged against five

Kasganj News: दशहरा मेले में दो गुटों में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। दशहरा के दौरान बाग पंचायती में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पीड़ित के पिता गौरव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, प्रिंस की पंचायती बाग में कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने प्रिंस को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। उसे बचाने पहुंचे साथियों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभास, कृष्णा श्रीवास्तव, ऋषभ उपाध्याय, आकाश पचौरी, विशाल पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed