फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two cattle die after coming into contact with live wires.

Kasganj News: करंट की चपेट में आने से दो मवेशी मरे

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो स्थानों पर विद्युत करंट की चपेट में आने से दो मवेशी मर गए। हिम्मतपुर सई में बुधवार को एक मवेशी और गांव कैंडी में एक मवेशी की मौत हुई। मवेशी की मौत की सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सई निवासी वीरेन्द्र सिह पुत्र सूरजपाल सिह बुधवार की सुबह भैंस को घर से दूसरी जगह बांधने के लिए ले जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी दौरान एक पब्लिक स्कूल के बराबर लगे विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से उनकी भैंस की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। मामले की शिकायत वीरेंद्र सिंह ने पुलिस से की है। वहीं दूसरी घटना सोरोंजी के गांव कैंड़ी की है। ग्रामीण सुनील कुमार पुत्र ज्ञान सिंह मंगलवार की शाम मवेशी को लेकर जा रहा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान गांव से निकलते समय सड़क पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की पत्ती में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। दोनों मवेशियों की मौत के बाद पशुपालकों की रो-रोकर हालत खराब है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि हिम्मतपुर में भैंस मरने के मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed