फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two brothers died while condition of third one is critical in head-on collision between vehicles in Kasganj

UP: वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक; दसवीं का पेपर देकर लौट रहे थे घर

Thu, 22 Feb 2024 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 02:33 PM IST
सार

वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक है। वह दसवीं का पेपर देकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Two brothers died while condition of third one is critical in head-on collision between vehicles in Kasganj
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बृहस्पतिवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है। खबर मिली तो घरवाले और गांव के लोग पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएमची पर एकत्र भीड़ को पुलिस समझाने में जुटी है। 
विज्ञापन


हादसा सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर इंटर कॉलेज के सामने हुआ। यहां पेपर छूटने के बाद छात्र बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी समय सामने से आए वाहन से भिड़ंत हो गई। हाजसे में भैंसरासी निवासी सगे भाइयों सचिन और राजन की मौत हो गई। जबकि कलानी निवासी सुमंत कुमार की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed