{"_id":"6994a9c142bb2f79af0cf48d","slug":"two-bikes-collide-three-people-including-mother-and-daughter-injured-kasganj-news-c-25-1-agr1063-992159-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो बाइकों में भिड़ंत, मां-बेटी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो बाइकों में भिड़ंत, मां-बेटी समेत तीन घायल
Tue, 17 Feb 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव पथरेकी के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी रामनरेश (50) अपनी पत्नी सुशीला देवी (45) और पुत्री वंशिका (14) के साथ बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पथरेकी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सुशीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि रामनरेश और उनकी पुत्री का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन