फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Travel in roadways bus instead of illegal vehicle

Kasganj News: डग्गेमार वाहन की जगह रोडवेज बस में करें सफर

Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Travel in roadways bus instead of illegal vehicle
फोटो32इस्माइलपुर रोड पर डग्गेमार वाहन में सफर कर रहे लोगों को जागरुक करते एआरएम साथ में याताय
कासगंज। इस्माइलपुर मार्ग पर अब यात्री रोडवेज की बस से सफर कर सकेंगे। इस मार्ग पर चल रहे डग्गेमार वाहनों पर लगाम कसने और यात्रियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने कासगंज से इस्माइलपुर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू की है। मंगलवार को एआरएम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने लोगों को इस सेवा के बारे में जानकारी दी।एआरएम ओमप्रकाश व यातायात पुलिस मंंगलवार को इस्माइलपुर रोड पर पहुंचे। उन्होंने डग्गेमार वाहनों में सफर कर रहे लोगों को बताया कि रोडवेज बसों में न केवल सुरक्षित सफर मिलता है। बस का संचालन तय समय और किराए पर होता है। डग्गेमार वाहन क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ले जाते है, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके विपरीत रोडवेज बसें के सफर में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। एआरएम ने लोगों से अपील की कि वे अपनी और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकृत परिवहन सेवाओं का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed