फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Traffic diversions for the Kanwar Mela come into effect tomorrow.

Kasganj News: कांवड़ मेले के लिए ट्रैफिक डायवर्जन कल से लागू

Tue, 28 Jul 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। श्रावण मास के पवित्र कांवड़ मेले के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत डायवर्जन प्लान तैयार किया है। आगामी 30 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल सात स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

श्रावण मास में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, एटा, अलीगढ़ और हाथरस समेत विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों के लहरा घाट और बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीओ यातायात रजनीश उपाध्याय ने रूट प्लान की जानकारी दी।
विज्ञापन

तय योजना के अनुसार, एटा और हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा, अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा के रास्ते कादरगंज गंगा पुल होकर भेजा जाएगा। अलीगढ़ से आने वाले वाहनों को हजारा नहर पुल से मामों बाईपास, गोरहा नहर पुल, सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कछला और सोरों से आने वाले वाहनों को नगरिया स्थित दुपहिया मोड़ से डायवर्ट कर याकूतगंज, सहावर, अमांपुर और शाहबाजपुर के वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा, बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहे से पटियाली और सिढ़पुरा के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा।

---------
यहां बनाए गए पार्किंग स्थल
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सात पार्किंग स्थल चिह् किए गए हैं। इनमें लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ठ आश्रम, घोड़ा मेला ग्राउंड, मेला ग्राउंड सोरों, पॉलीटेक्निक कॉलेज (पुरानी पुलिस लाइन, सोरों) तथा गोला कुआं के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed