{"_id":"69a336e30003904e570c08a4","slug":"tractor-trolley-loaded-with-sand-caught-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144119-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
विज्ञापन
सिढ़पुरा। पटियाली मार्ग पर शनिवार को अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई की। खनन अधिकारी मुहम्मद एजाज ने टीम के साथ अभियान चलाते हुए बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी।
खनन अधिकारी ने बताया कि वाहन बिना वैध प्रपत्रों के खनन कर बालू का परिवहन कर रहा था, जो कि खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। टीम ने मौके पर ही वाहन को कब्जे में लेकर थाना सिढ़पुरा में खड़ा करा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। संवाद