{"_id":"6a1b247fab57c7967c0b201a","slug":"tractor-trolley-collides-with-buggy-driver-and-mule-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148455-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बुग्गी में मारी टक्कर ,चालक और खच्चर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बुग्गी में मारी टक्कर ,चालक और खच्चर घायल
Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह चिलकुनिया चौराहा से पचलाना मार्ग पर स्वागत द्वार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुग्गी चालक और खच्चर घायल हो गया। चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं खच्चर को पचलाना गोशाला भेज दिया।
गांव फाजिलपुर निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे बुग्गी में ईंटे लादकर ले जा रहा था। इसी दौरान चिलकिनिया चौराह के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रकाश के साथ उनका खच्चर भी घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल प्रकाश को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया। वहीं खच्चर को पचलाना गोशाला में भेजा गया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि ट्रैक्टर -ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद