फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tractor hits cyclist, dies on the spot

Kasganj News: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor hits cyclist, dies on the spot
फोटो28मृतक जान मोहम्मद का फाइल फोटो।
गंजडुंडवारा। सहावर तिराहा पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज गति से आ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुलावलपुर नई बस्ती निवासी जान मोहम्मद (50) पुत्र लाल मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 6 बजे ईंट भट्ठा पर काम करने जा रहा था। सुन्नगढ़ी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जान मोहम्मद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी एक इको कार को भी टक्कर मारी। इसके बाद उसने एक दूसरी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा और एक कार करीब 6 फीट ऊपर उठ गए। गनीमत रही कि कार सवार लोग चाय पीने के लिए बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर राहगीर और आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।

कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed