फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Told the officials about the poor condition of the houses and other problems

Kasganj News: अधिकारियों को बताईं आवासों की बदहाली समेत अन्य समस्याएं

Sun, 30 Nov 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Told the officials about the poor condition of the houses and other problems
फोटो24कासगंज में बैठक करते रेलवे कर्मी ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा की बैठक में रेलवे कर्मियों ने सरकारी आवासों की बदहाली सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मां उठाई। उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।कर्मचारियों की ओर से रेलवे कॉलोनी के आवासों की खिड़की दरवाजे, छत, प्लास्टर की मरम्मत, बिजली फिटिंग सही करने, आवास की पुताई, शौचालय टैंक, नालियों की सफाई, पार्क और मनोरंजन संस्थान विकसित करने के बिंदु भी उठाए गए। इस दौरान जीपीएस के आधार पर पेट्रोल कीमैन को दंडित नहीं करने, पेट्रोल बीट कम करने, समस्याओं के निस्तारण के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर स्तर पर कैंप लगाने के मुद्दे उठाए गए। विद्युत निगम के कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर निर्धारित करने और समपार गैंग हट पर शुद्ध पानी, बिजली, इन्वर्टर की व्यवस्था करने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान रेलवे के अधिकारियों ने निस्तारण का भरोसा दिया। बैठक के दौरान सहायक मंडल इंजीनियर मथुरा छावनी जयप्रकाश भारती, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश गौतम, विद्युत इंजीनियर योगेंद्र सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ प्रतिनिधि शोभना सिंह, सतीश पाल, मंडल अध्यक्ष शैंलेंद्र सिंह यादव, मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, अमित कुमार राय, मनोज यादव, महेंद्र सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed