फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   three people were injured after being buried under debris of falling wall In Kasganj

Kasganj: भरभराकर गिरी दीवार, तीन लोग दबे, हालत नाजुक, अलाव ताप रहे थे, 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना

Mon, 16 Jan 2023 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 09:30 PM IST
सार

कासगंज में रविवार की सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन की मौत हो गई। वहीं शाम को दीवार गिरने से तीन लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
three people were injured after being buried under debris of falling wall In Kasganj
हादसे में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में 24 घंटे में दीवार गिरने की दो बड़ी घटनाएं हुईं। रविवार की सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की शाम दीवार गिरने से तीन लोग दब गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


घटना सौबत भूड़ गांव की है। गांव निवासी विशुन सिंह के घर के सामने घेर बना है। घेर में मवेशी बंधे थे। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उन्होंने अलाव जलाया। कुछ देर के लिए वह अलाव के समीप बैठ गए। उनके पास उनकी चाची भूदेवी भी बैठ गईं। उनकी पत्नी स्नेहलता पास में ही साफ-सफाई का काम कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच अचानक घेर की दीवार भर भराकर गिर गई। मलबे में तीनों लोग दब गए। दीवार गिरते ही मलबे दबे लोगों के चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ भागे। सभी ने मिलकर तीनों को मलबे से निकाला। इसके बाद घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में उनकी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इससे पहले रविवार की सुबह दीवार गिरने की एक अन्य घटना घटित हुई। घटना पटियाली थाना क्षेत्र के नीवलपुर गांव की है। गांव निवासी जोगराज सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले ही एक नई दीवार खड़ी की गई थी। रविवार की सुबह उसके पड़ोस के घर में एक नई दीवार बनाने की नींव खोदी जा रही थी। नींव खोदने का काम रामलड़ैते पुत्र नैनसुख, योगेंद्र यादव पुत्र रामलड़ैते, संगीता उर्फ स्नेहलता पुत्री रामलड़ैते, कपूरी पुत्री रामलड़ैते कर रहा थे।


इसी समय यह दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में नींव की खोदाई कर रहे चारो लोग दब गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में संगीता, योगेंद्र, कपूरी की मौत हो गई। सोमवार की सुबह तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed