फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three hours of rain changed the weather, nine mm of rain was recorded in the district.

Kasganj News: तीन घंटे की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जिले में नौ मिमी वर्षा दर्ज

Thu, 07 May 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 07 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three hours of rain changed the weather, nine mm of rain was recorded in the district.
फोटो07कासगंज में बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद
कासगंज। मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज हवाओं के साथ करीब तीन घंटे तक हुई बारिश के दौरान जिले में औसतन 9.33 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 15 मिमी बारिश कासगंज क्षेत्र में हुई, जबकि सहावर में 11 और पटियाली में दो मिमी पानी बरसा। कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह सात बजे तक जारी रहा। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। सहावर क्षेत्र में भी तेज बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया, जबकि पटियाली में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इससे लोगों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


पारा गिरने से मिली राहत
कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार को दिन में भी बारिश हुई। सुबह 11.30 बजे अचानक फिर से मौसम ने करवट बदल ली। बारिश का दौरा शुरू हो गया। लगभग 15 मिनट तक बारिश होने से पटरी दुकानदारों को बार-बार अपना सामान हटाना पड़ा। न्यूनतम पारा 22 तथा अधिकतम पारा 34 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed