फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three friends drowned while bathing in the Ganges, one missing

Kasganj News: गंगा स्नान के लिए गए तीन दोस्त डूबे, एक लापता

Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three friends drowned while bathing in the Ganges, one missing
फोटो46कादरगंज गंगा में डूबे युवकों की तलाश करते गोताखोर व मौजूद भीड़। संवाद
पटियाली। गंगा स्नान के लिए गए तीन दोस्त सोमवार दोपहर गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि तीसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उमंग गुप्ता (25), सत्यम (22) और हसरत (25) एक साथ बाइक पर कादरगंज घाट पर गंगा नहाने गए थे। स्नान करते समय तीनों युवक गहरे पानी में पहुंच गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर गंगा किनारे मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उमंग और हसरत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सत्यम पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों और तीनों के परिजन गंगा तट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने थानाध्यक्ष चंचल सिरोही और क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से सत्यम की गंगा में तलाश शुरू की। देर शाम तक सत्यम का कोई पता नहीं चल सका। एसडीएम ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed