{"_id":"6a2455d371a0d4a9e805d4fa","slug":"three-brothers-drowned-while-bathing-in-hazara-canal-causing-chaos-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148844-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजारा नहर में नहाते तीन सगे भाई डूबे, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजारा नहर में नहाते तीन सगे भाई डूबे, मचा कोहराम
Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदराराऊ (हाथरस) के गांव टीकरी कलां के तीन सगे भाई नदरई हजारा नहर में नहाने के दौरान डूब गए। उनका साथी बचाने के लिए नहर में कूदा मगर उन्हें बचा नहीं पाया। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। तीन भाइयों के नहर में डूबने से परिजन में कोहराम मच गया। नहर के किनारे परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
हाथरस कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव टीकरी कलां निवासी जयप्रकाश (27 ) पुत्र डालचंद शनिवार की दोपहर करीब एक बजे छोटे भाई अजय (24 ), हरेंद्र उर्फ छोटू (21) और गांव के सुमित कुमार (24) पुत्र राम सिंह के साथ दो बाइकों पर सवार होकर नदरई हजारा नहर पर घूमने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने नहर के पास बने टिनशेड में अपनी बाइक खड़ी कर दीं। सुमित ने बताया कि नहर में नहाते समय अजय, जयप्रकाश और हरेंद्र उर्फ छोटू तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चले गए। उनकी चीखपुकार की आवाज सुनकर सुमित ने उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। उसने बताया कि देखते ही देखते तीनों भाई नहर में डूबकर लापता हो गए। नहर में भाइयों के डूबने की सूचना सुमित ने पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुमित ने पुलिस को बताया कि उसने भाइयों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने नहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना की सूचना पर मिलने पर युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवकों की मां कमलेश व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। देर शाम तक नहर में डूबे युवकों का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस और गोताखोर तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
तीन सगे भाई हजारा नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। युवकों का अभी सुराग नहीं लग सका है। प्रयास जारी हैं। -ओपी सिंह, एसपी