{"_id":"69e90d219c04138b7405d741","slug":"three-bike-riders-injured-in-car-collision-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146634-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के बकावली गांव के समीप बुधवार शाम एक सड़क हादसे में कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी प्रवेश (62) अपनी पत्नी राजरानी (62) और पुत्री प्राताशू (9) के साथ बाइक से एटा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। बकावली के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद