फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Those creating ruckus on Holi will be in trouble, they will be jailed for disturbing the peace.

Kasganj News: होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, शांति भंग करने पर होगी जेल

Thu, 26 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Those creating ruckus on Holi will be in trouble, they will be jailed for disturbing the peace.
फोटो24अमांपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक में नागरिकों के साथ बैठक करतीं सहावर सीओ शाहिदा
कासगंज। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को अमांपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने कहा कि होली खुशियों और आपसी सौहार्द का त्योहार है। सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति या परेशानी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी पर भी जबरन रंग न डालें और भाईचारे का परिचय दें। कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed