{"_id":"69a089cfb00c7f70e6015260","slug":"there-will-be-no-problem-regarding-cleanliness-and-drinking-water-supply-on-holi-festival-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144027-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: होली पर्व पर साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति की नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: होली पर्व पर साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति की नहीं होगी दिक्कत
Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो21नगर पालिका परिषद कासगंज। संवाद
कासगंज। नगर पालिका प्रशासन ने होली के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरवासियों को त्योहार के दिन पेयजल और साफ-सफाई की किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जा रही है। 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। जरूरत वाले क्षेत्रों में पानी से भरे टैंकर भी भेजे जाएंगे।
वार्डों में होली के दिन सुबह से ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को रंगोत्सव के दौरान पर्याप्त पानी मिल सके। जिन मोहल्लों में पाइपलाइन से सप्लाई बाधित रहती है। वहां अतिरिक्त टैंकर भेजे जाएंगे। इसके लिए टैंकरों को रिजर्व में रखकर भरवाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपूर्ति की जा सके।
शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड और प्रमुख बाजारों में स्वच्छता टीमें तैनात की गई हैं, जो त्योहार से पहले और बाद में सफाई करेंगी। कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम एवं ईओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि होली को देखते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित इंतजाम की तैयार कर ली गई है। साफ-सफाई के लिए स्वच्छता टीमों की तैनाती की गई है। पर्व पर अभियान चलाकर शहर साफ-सफाई की जाएगी।