फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   There will be a grand parade on Republic Day

Republic Day 2025: सतरंगी रोशनी से जगमग सरकारी भवन, आज होगी भव्य परेड; ये कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Sat, 25 Jan 2025 06:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 25 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

विज्ञापन
There will be a grand parade on Republic Day
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सजाई भव्य रंगोली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में गणतंत्र दिवस पर रविवार को सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थाओं, महापुरुषों की प्रतिमाओं सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं, पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड आयोजित की जाएगी। इसके लिए परेड ग्राउंड को शानदार ढंग से सजाया गया है। पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को सभी सरकारी भवन और महापुरुषों की प्रतिमाएं सतरंगी रोशनी से जगमगा उठीं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी मेधा रूपम सुबह 8:30 बजे झंडा फहराएंगी। सुबह 9 बजे बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 9:30 बजे भव्य सजे पुलिस लाइन मैदान में पुलिस परेड होगी। यहां बनाई गई आकर्षक रंगोली अलग ही छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट भवन रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से जगमगाया। वहीं विकास भवन, पुलिस ऑफिस, सीएमओ ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर भी भव्य तैयारियां की गई हैं। राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं पर सतरंगी रोशनी की गई। इनके अलावा स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवसे के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम होगा आयोजित
रोटरी क्लब ऑफ कासगंज सिटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर रविवार को बारहद्वारी घंटाघर पर सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोग अपने घरों, बाजारों, दुकानों पर सामूहिक राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे। क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, सचिव वैभव बिड़ला, संयोजक गोपाल माहेश्वरी, अनूप गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विनय गुप्ता, प्रदीप शंकर ने नगरवासियों से सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की है। 

डीएम, एसपी ने दीं शुभकामनाएं
डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed