फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Yagyopaveet ceremony will take place on April 19 and 20.

Kasganj News: यज्ञोपवीत संस्कार 19 और 20 अप्रैल को होगा

Wed, 07 Jan 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 07 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The Yagyopaveet ceremony will take place on April 19 and 20.
फोटो10सोरोंजी में ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में ब्राह्मण कल्याण सभा ने यज्ञोपवीत संस्कार एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस संबंध में बुधवार को हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यज्ञोपवीत संस्कार आयोजन के लिए स्थान चयन समिति का गठन किया गया। चयन समिति में रामभजन तिवारी, शिव बेंदेल, सुरेन्द्र महेरे, जयप्रकाश त्रिवेदी एवं नरेश बरबारिया को सम्मिलित किया गया। यह समिति शीघ्र ही उपयुक्त स्थल का चयन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। ग्रामीण एवं देहात क्षेत्रों में समाज संपर्क एवं जनजागरूकता के लिए पवन वशिष्ठ, गिर्राज मिश्रा, राधेमोहन झा, योगेश उपाध्याय, विनोद दीक्षित, शिवानंद उपाध्याय एवं सोमदत्त पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त करते हुए निखिल तिवारी को नगर कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभा के सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी बैठक की अध्यक्षता सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय और संचालन संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सभा के सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, शशांक दीक्षित, जयप्रकाश त्रिवेदी, नरेश बरबारिया, योगेश उपाध्याय, विनोद दीक्षित, गगन कोठेवार, गिर्राज मिश्रा, शिवानंद उपाध्याय, अनुपम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed