फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   -The woman's bleeding did not stop after delivery, so she had her uterus removed.

Kasganj News: -प्रसव के बाद महिला का नहीं रुका था रक्तस्राव तो निकलवा दी बच्चेदानी

Thu, 27 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 27 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
-The woman's bleeding did not stop after delivery, so she had her uterus removed.
फोटो04उपचार में लापरवाही की ​शिकायत करने के ​लिए निजी क्लीनिक पर पहुुंचे लोग। संवाद
कासगंज। निजी चिकित्सक ने प्रसव के बाद रक्त स्राव न रुकने पर जिला अस्पताल ले जाकर प्रसूता की बच्चेदानी निकलवा दी। इससे परिजन में आक्रोश है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए डॉ. बीला रानी, डॉ. उत्कर्ष को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पटियाली के अलीपुर दादर निवासी नीरज ने बताया कि पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा होेने पर 12 नवंबर को कमला नर्सिंग होम दुर्गा कॉलोनी में भर्ती कराया। 13 नवंबर को सुबह सामान्य प्रसव से बेटी का जन्म हुआ। कुछ समय बाद ही अस्पताल की डॉ. रिचा ने उन्हें बताया कि पत्नी का बहुत तेज रक्तस्त्राव हो रहा है, जिला चिकित्सालय में ले जाना पड़ेगा। चिकित्सक स्वयं रजनी को वहां लेकर गईं और बच्चेदानी निकलवा दी। नीरज ने बताया कि उनकी एक साल पहले ही शादी हुई है। इससे परिवार में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को परिजन कमला नर्सिंग होम पहुंचे। आक्रोशित परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। नर्सिंग होम संचालक, डॉ. अनुपम ने बताया कि प्रसव के बाद सामान्य तौर पर बच्चेदानी सिकुड़ती है, लेकिन रजनी के मामले में ऐसा नहीं हुआ। जान बचाने के लिए बच्चेदानी निकलवानी पड़ी। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि महिला की बच्चेदानी निकालने के मामले की जांच की जा रही है। दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed