{"_id":"6a400985b77221cc3507f1f9","slug":"the-watchman-posted-at-the-police-station-committed-suicide-by-hanging-himself-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1095463-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: थाने में तैनात चौकीदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: थाने में तैनात चौकीदार ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना। मोहल्ला पीरजादा बिलराम में शनिवार शाम ढोलना थाने में तैनात चौकीदार ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसे दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा फिर जिला अस्पताल भेजा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मोहल्ला पीरजादा निवासी फिरोज पुत्र नद्दू ने शनिवार शाम करीब 4:20 बजे पुलिस को सूचना दी कि थाने पर तैनात चौकीदार आशु (34) पुत्र स्वर्गीय मेहंदी हसन ने अपने घर में फंदा लगा लिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आशु के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़ा। आशु कमरे के गेट के ऊपर लगे जाल में लाल रंग की चादर का फंदा बनाकर लटका हुआ था। उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने परिजन के सहयोग से उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आशु की मौत हो गई। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन