Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The trail of hanging wires leads to accidents.

Kasganj News: हादसों से जुड़ी है लटकते तारों की डोर

Mon, 02 Nov 2026 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The trail of hanging wires leads to accidents.
फोटो04कासगंज में गली मुंशी लाल के पड़ाव में छज्जे से बंधी केबलें।  संवाद
कासगंज। शहर के अशोक नगर और मुंशी लाल का पड़ाव इलाके में जर्जर और अस्त-व्यस्त विद्युत व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी के साथ ही बड़े हादसों का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली की केबलें इतनी नीचे झूल रही हैं कि लोगों का निकलना दूभर हो गया है। हालात यह हैं कि कहीं बांस के सहारे केबलों को ऊपर उठाकर बिजली सप्लाई चलाई जा रही है तो कहीं इन्हें मकानों और दीवारों से बांधा गया है।
विज्ञापन

अशोक नगर की मस्जिद वाली गली और पीपल वाली गली में विद्युत निगम द्वारा पोल न लगाए जाने के कारण लोग दूर-दूर से केबल खींचकर अपने घरों तक ले जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सत्तार, अश्वनी कुमार और नीरज ने बताया कि केबलें इतनी नीचे लटकी हैं कि बारिश या तेज हवा के दौरान स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। बांस के सहारे की गई यह अस्थायी व्यवस्था कभी भी जवाब दे सकती है, जिससे हर वक्त बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है।
यही स्थिति मुंशी लाल का पड़ाव क्षेत्र की भी है जहां मकानों के सहारे केबलें बांधकर बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे मकान मालिकों के साथ-साथ गलियों से गुजरने वाले राहगीरों और खेल रहे बच्चों में भी हर समय भय का माहौल रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
-------------
क्या बोले लोग
- बिजली की केबलें काफी नीचे झूल रही हैं। बांस और मकानों के सहारे केबलों को बांधा है लेकिन हर समय हादसे का डर बना रहता है। - बबलू निवासी अशोक नगर पीपल वाली गली
- झूलती केबलों की शिकायत कई बार विद्युत निगम से की जा चुकी है लेकिन अभी तक केबलों को ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। -वाहिद , सभासद

-गली में विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं। विद्युत निगम को बिजली के खंभे लगाने चाहिए ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। -अशर्फी देवी निवासी गली मुंशी लाल का पड़ाव
-------------------------
वर्जन :
टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जहां भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। -अभिषेक रिषी, एसडीओ विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed