फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The thief fled with the gold chain saying, "My wife is coming."

Kasganj News: पत्नी आ रही है... कहकर टप्पेबाज सोने की चेन लेकर उड़ा

Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट स्थित सराफा की दुकान पर मंगलवार की दोपहर एक टप्पेबाज ग्राहक बनकर पहुंचा। पहले उसने दुकानदार को बातों में उलझाकर एक चेन नीचे गिरा दी, फिर पत्नी के आने का बहाना बनाकर चेन लेकर रफूचक्कर हो गया। सराफ ने टप्पेबाजी की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला एटा में थाना मारहरा के गांव हयातपुर माफी निवासी हेमराज की सहावर गेट सत्तार बैंड वाली गली में सराफा की दुकान है। उनका आरोप है कि मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे एक युवक सोने की चेन खरीदने के लिए आया था। इस दौरान वह बहाना बनाकर एक चेन चोरी कर ले गया। दुकानदार ने सदर कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उन्हें बातों में उलझाकर कई डिजाइन की चेन निकलवायी। उनका ध्यान भटका कर इनमें से एक चेन को नीचे गिरा दिया। फिर मोबाइल पर कॉल आने पर पत्नी के आने का बहाना बनाया और चेन उठाकर सहावर गेट रेलवे फाटक की ओर भाग निकला। जब तक दुकानदार को टप्पेबाजी का अंदाजा हुआ और उसने शोर मचाया, तब तक वह काफी दूर निकल गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। दुकानदार ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना के बारे में दुकानदार से पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि सराफा की दुकान से सोने की चेन ले जाने की शिकायत दुकानदार ने की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed