{"_id":"693eeedbd18ca6cb4507efed","slug":"the-sub-inspector-who-was-suffering-from-cancer-has-died-kasganj-news-c-25-1-agr1063-940855-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कैंसर से पीड़ित उपनिरीक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कैंसर से पीड़ित उपनिरीक्षक की मौत
Sun, 14 Dec 2025 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के सुदामापुरी में कैंसर से पीड़ित उपनिरीक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे। पटियाली के गांव जिनौल निवासी नेमसिंह(55) पुत्र रामजीत सिंह उपनिरीक्षक के पद पर तीन साल से लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे। वह गंजडुंडवारा के सुदामापुरी में रह रहे थे। उनके भाई राकेश ने बताया कि नेमसिंह की शनिवार शाम 7 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि मृतक दरोगा के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन