{"_id":"6939c6dcb8a8b658da06cc74","slug":"the-police-officer-informed-the-girl-students-about-human-rights-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140642-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोतवाल ने छात्राओं को दी मानवाधिकार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोतवाल ने छात्राओं को दी मानवाधिकार की जानकारी
Thu, 11 Dec 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो15मनवाधिकार दिवस पर छात्राओं को जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा। संवाद
कासगंज। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को कोतवाली परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोतवाल प्रवेश राणा ने छात्राओं को मानवाधिकारों व पुलिस और महिला हेल्प लाइन से संबंधित जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षण प्रवेश राणा ने बताया कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक होते हैं। कोतवाल ने छात्राओं को रोजमर्रा की स्थितियों से जुड़े मानवाधिकार उल्लंघन के उदाहरण भी समझाए, ताकि वे अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से जान सकें। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पुलिस और महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर हमेशा याद रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग किया जा सके।