{"_id":"69f796d423f2883dcf013e14","slug":"the-municipality-has-initiated-the-cleaning-of-drains-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147107-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगर पालिका ने शुरू कराई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगर पालिका ने शुरू कराई नालों की सफाई
Mon, 04 May 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 04 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो14सोरोंजी में बस स्टैंड हरि की पौड़ी रोड की जेसीबी से सफाई करते पालिकाकर्मी।संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में नगर पालिका ने रविवार से नालों की सफाई शुरू कराई। पहले दिन बस स्टैंड से हरि की पौड़ी रोड के नाले की सफाई कराई गई। बुलडोजर से कूड़ा और सिल्ट निकलवाकर सड़क किनारे डलवाई गई फिर ट्रैक्टर में भरवाकर डंपिंग ग्राउंड में फिंकवाया गया।
तीन दिन पूर्व आधा घंटे तक हुई वर्षा से नाले उफनाकर उनका पानी घरों में घुस रहा था। नगर पालिका ने तीर्थनगरी के सभी नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि कछला गेट,लहरा रोड, सहावर गेट, बदरिया के नालों की सफाई का कार्य अतिरिक्त संसाधन लगाकर प्रारंभ करा दिया गया है जिससे जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।