{"_id":"6aee10b133c31119f50fcfac","slug":"the-market-came-alive-a-windfall-of-wealth-poured-in-kasganj-news-c-175-1-kas1001-156801-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: झूम उठा बाजार, जमकर हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: झूम उठा बाजार, जमकर हुई धनवर्षा
विज्ञापन
फोटो 34 - कस्बा सहावर में धनतेरस पर्व पर खरीददारी करतीं महिलाएं। स्रोत : संवाद
कासगंज। दीपोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को धनतेरस के पावन पर्व पर जिले के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। सुबह से लेकर देर रात तक फुटपाथ से लेकर बड़े शोरूम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे जिलेभर में करीब 100 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार होने का अनुमान है।
दोपहिया-चारपहिया वाहन, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरस्त उत्साह देखा गया जहां 1,000 से अधिक दोपहिया, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की डिलीवरी हुई। कारोबारियों के मुताबिक इस सेक्टर में 12 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जिसमें बुलेट बाइक और स्कूटी की मांग सबसे ज्यादा रही।
ऑटाेमोबाइल कारोबारी निमिष अग्रवाल का कहना है कि स्कूटी और बाइकों की अच्छी बिक्री हुई है। एक हजार से अधिक दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। हर्षल बंसल ने बताया कि बुलेट बाइक भी युवाओं के द्वारा काफी पसंद की गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बीच ग्राहकों ने आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों और सोने की गिन्नियों की जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार में मध्यरात्रि तक रौनक रही और करीब 40 से 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जताया गया। कारोबारी सुनील सराफ एवं पदम माहेश्वरी ने बताया कि शोरूम पर अच्छी बिक्री हुई है।
परंपरागत खरीदारी के तहत बर्तन बाजार में सामान्य कुकर-डिनर सेट के साथ एंटीक लुक की पूजा थालियां और पीतल-तांबे के बर्तन खूब बिके जिससे 5 से 6 करोड़ का कारोबार हुआ। बर्तन कारोबारी गुंजन अग्रवाल ने बताया कि पांच से छह करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
कारोबारी अनंत गुप्ता एवं कारोबारी राज गुप्ता ने बताया कि
इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल सेक्टर में भी फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी और स्मार्टफोन्स की बंपर बिक्री से 5 से 6 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
इसके अलावा, मिठाई की दुकानों पर ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक और ब्रांडेड स्नैक्स की मांग रही जिससे करीब 50 लाख रुपये की बिक्री हुई। इस रिकॉर्डतोड़ खरीदारी से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।