{"_id":"6a3979a1fe83f6aff606acd6","slug":"the-kasganj-amanpur-road-railway-crossing-will-remain-closed-for-three-hours-today-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149641-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आज तीन घंटे बंद रहेगा कासगंज-अमांपुर रोड रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आज तीन घंटे बंद रहेगा कासगंज-अमांपुर रोड रेलवे फाटक
Mon, 22 Jun 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बधारी कला रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-248ए स्पेशल कासगंज-अमांपुर रोड को 23 जून को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ की ओर से जारी पत्र के अनुसार अमांपुर रोड स्थित समपार संख्या 248 ए पर ट्रैक की पैकिंग का कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान इस समपार को बंद रखा जाएगा। इस अवधि में हल्के वाहनों के लिए समपार संख्या-309ए आवास विकास, अंडरपास संख्या-248 नगला चीटा, 310 ए सहावर गेट और 250सी अहरौली मार्ग से गुजरेंगे। वहीं भारी वाहनों को नदरई बाईपास होकर निकाला जाएगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन