फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Intercity Express from Kasganj to New Delhi will run with a delay of three and a half hours.

Kasganj News: कासगंज से नई दिल्ली के लिए साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक और 8 अक्तूबर को निर्धारित समय से तीन घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन खंड में समपार संख्या 85 सी के स्थान पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) के निर्माण कार्य के चलते ट्रेन के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इज्जत नगर मंडल के जंनसंपर्क अधिकारी की ओर जारी प्रेसनोट के अनुसार उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में एलएचएस निर्माण के लिए गर्डरों की लॉन्चिंग और आरसीसी बॉक्सों की पुशिंग का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया है। ट्रेन संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक और आठ अक्तूबर को अपने कासगंज से 3.30 मिनट देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन

वर्जन :
गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलमार्ग स्थित सब-वे पर गार्डर लॉचिंग का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते कासगंज-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री यात्रा से पहले ट्रेन के प्रस्थान समय के बारे में जानकारी कर सफर करें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। -सफदर हुसैन, जंनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर मंडल ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed