फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student attacks and bloodies teacher after being scolded in class.

Kasganj News: कक्षा में डांटने पर छात्र ने हमला कर शिक्षक को किया लहूलुहान

Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Student attacks and bloodies teacher after being scolded in class.
फोटो 05 घायल ​शिक्षकविष्णु चंद्र त्रिवेदी।  स्रोत: संवाद

विज्ञापन
कासगंज। गृहकार्य नहीं करने पर कक्षा में डांट पड़ने से नाराज दसवीं के एक छात्र ने बुधवार को अपने शिक्षक पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए और सिर पर कड़े से प्रहार किया। इससे बीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक विष्णु चंद्र त्रिवेदी लहूलुहान हो गए। विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई कर विद्यार्थी को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। विद्यार्थी के भविष्य को देखते हुए पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

शिक्षक विष्णु चंद्र त्रिवेदी बीएवी इंटर कॉलेज में बच्चों को गणित और विज्ञान पढ़ाते हैं। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र बुधवार को गृहकार्य नहीं करके आया था। इस पर विष्णु चंद्र ने उसे फटकार लगाई और डांटा। छात्र इसी बात से नाराज हो गया और शिक्षक पर हमला कर दिया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत उसके माता-पिता को विद्यालय बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल शिक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आलोक दुबे ने बताया कि अनुशासनहीनता के इस गंभीर मामले में विद्यालय ने त्वरित कार्रवाई कर विद्यार्थी को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। घटना को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह और जिला मंत्री हरी सिंह मौर्य ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षक का कार्य बच्चों का भविष्य बनाना है। बच्चे के भविष्य को देखते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
-विष्णु चंद्र त्रिवेदी, पीड़ित शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed