फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Patients standing in line, waterlogging right at the forefront.

Kasganj News: मरीज खड़े कतार में, जलभराव सबसे आगे

Wed, 30 Sep 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Patients standing in line, waterlogging right at the forefront.
फोटो 43 - सिढ़पुरा पीएचसी पर जलभराव की समस्या का निराकरण कराने पहुंचे बीडीओ स्वास्थ्य कर्मियों
सिढ़पुरा। बारिश के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भरा पानी पांच दिन बाद भी नहीं निकल सका है। जलभराव से ओपीडी समेत स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को लाैटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाह को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बुधवार को बीडीओ ने पीएचसी का निरीक्षण कर पानी की निकासी के लिए बोरिंग कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश के बादा पानी जमा है। इस कारण चिकित्सकीय सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया है। आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाह ने बुधवार को पीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव की समस्या दूर करने के लिए परिसर में बोरिंग कराकर पानी को भूगर्भ में पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बुधवार को अंजली, अनेकश्री मगथरा समेत कई मरीज उपचार और दवा के लिए पीएचसी पहुंचे लेकिन उन्हें बिना दवा लिए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed