फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The impact of the weather has increased the risk to children's health.

Kasganj News: मौसम की मार, बच्चों की सेहत पर बढ़ा खतरा

Mon, 09 Feb 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सर्दी-जुकाम, उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को 225 बच्चे विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। 1629 मरीज जिला अस्पताल में आए। इनमें बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी। अभिभावक बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, नाक बहने, उल्टी, दस्त जैसी शिकायतों के बाद उनको लेकर अस्पताल आए। इससे बाल रोग विभाग में दबाव रहा।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर, और बदलता मौसम बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। खासतौर पर छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। समय पर इलाज न मिलने पर डायरिया और उल्टी-दस्त बच्चों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में शरीर में पानी की कमी तेजी से हो जाती है, जो खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों को साफ और ताजा भोजन दें
-बच्चों को उबला पानी ही पिलाएं
-मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं
-अचानक ठंड या गर्मी से बचाव करें
-हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
वर्जन
यदि बच्चे में लगातार उल्टी, दस्त, तेज बुखार या सुस्ती दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लें। समय पर सावधानी और इलाज से इन मौसमी बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है- डॉ. ध्रुव अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed