फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The district's products will gain recognition abroad.

Kasganj News: जिले के उत्पादों की विदेशों तक होगी पहचान

Mon, 21 Sep 2026 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के ओडीओपी उत्पादों, हस्तशिल्प और उद्यमियों को अपने उत्पादों को देश-विदेश के बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट, नॉलेज पार्क-द्वितीय में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एंव उद्यमिता विकास केंद्र दुर्गेश कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट का आयोजन किया जाएगा। ट्रेड शो का उद्देश्य ओडीओपी इकाइयों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ विदेशी बाजार में उनकी पहचान स्थापित करना है। इसमें करीब 400 से 500 विदेशी खरीदारों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

ट्रेड शो में प्रदेश के निर्यातकों के लिए हॉल संख्या 14 और 15, ओडीओपी इकाइयों के उत्पादों के लिए हॉल संख्या नौ और ओडीओपी गैलरी के लिए हॉल संख्या चार आरक्षित किया गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के निर्यातकों, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ओडीओपी इकाइयों से ट्रेड शो में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed