{"_id":"69a71930219001e37d00cfef","slug":"the-danger-lurking-in-holis-platter-balance-sweetness-and-spice-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144222-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की थाली में छिपा खतरा: मिठास और मसाले पर रखें संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की थाली में छिपा खतरा: मिठास और मसाले पर रखें संतुलन
Tue, 03 Mar 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। होली पर रिश्तेदारों और मित्रों के यहां परोसी जाने वाली पकवानों की थाली में सेहत का खतरा छिपा है। होली की खुशियां बनाए रखने के लिए स्वाद के साथ संतुलन भी जरूरी है। त्योहार की मस्ती में अत्यधिक खानपान से डायरिया, अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जबकि शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
होली का असली आनंद तभी है जब रंगों के साथ सेहत भी सुरक्षित रहे। होली पर जहां एक ओर रंगों की बौछार होती है, वहीं दूसरी ओर पकवानों की भरमार भी त्योहार को खास बनाती है। गुझियों की मिठास, मटरी और नमकीन की कुरकुराहट, तरह-तरह के तले-भुने व्यंजन के बिना होली अधूरी सी लगती है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक मात्रा में मीठा, तला-भुना और मसालेदार भोजन पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। डायरिया, गैस, अपच और उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें त्योहार की खुशी को फीका कर सकती हैं। खासतौर पर मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। अनियंत्रित खानपान से शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि त्योहार पर स्वाद का आनंद जरूर लें, लेकिन सीमित मात्रा में। पर्याप्त पानी पिएं, हल्का और सुपाच्य भोजन भी शामिल करें और घर में बने ताजे पकवानों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- सादा और सुपाच्य भोजन लें।
- पानी उबालकर ठंडा करके ही पिएं।
- लूज मोशन होने पर तुरंत दवा लें।
- सर्दी-गर्मी से बचाव रखें।
-डायरिया की स्थिति में ओआरएस का घोल लें।