{"_id":"69de7ec2db48afc853056223","slug":"the-bullion-market-is-back-to-normal-with-demand-for-lightweight-jewellery-rising-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-146206-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सराफा बाजार में लाैटी रौनक, हल्के आभूषणों की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सराफा बाजार में लाैटी रौनक, हल्के आभूषणों की मांग तेज
विज्ञापन
फोटो 31 कासगंज मे ंसराफा व्यापारी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। स्रोत: संवाद
कासगंज। शादी-विवाह के सीजन और अक्षय तृतीया के आगमन से पहले सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। लंबे समय से सुस्त पड़े कारोबार में अब ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। खास बात यह है कि इस बार लोग भारी जेवरों की जगह हल्के और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सहालग सीजन से ठीक पहले सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाले विवाह सीजन को देखते हुए लोग आभूषणों की खरीदारी में जुट गए हैं। कारोबारियों के अनुसार, ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए पहले से ही हल्के वजन के आभूषणों का स्टॉक तैयार किया गया है। ताकि लोग अपने बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकें।
छह ग्राम के झुमके, तीन ग्राम की दुल्हा-दुल्हन अंगूठी, 12 ग्राम की चार चूड़ियां और 10 ग्राम की चैन की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। चांदी में भी पारंपरिक आभूषणों जैसे 200 ग्राम फुल कुंदनी, 150 ग्राम हाफ कुंदनी, 200 ग्राम पेचदार पायल और बिछुआ की अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मांग से बढ़ी कीमतें
बाजार में मांग बढ़ने का असर कीमतों पर भी साफ दिख रहा है। बीते तीन दिनों में सोने की कीमतों में करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में उतार-चढ़ाव के बाद लगभग 10 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है। कारोबारी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि हल्के वजन के आभूषण की खरीद को प्राथमिकता दी जा रही है। कारोबारी दीपक गुप्ता का कहना है कि ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
तीन दिन के बाजार भाव
तिथि- सोना प्रति 10 ग्राम- चांदी प्रति किलो
12 अप्रैल-151700-242000
13 अप्रैल- 151800-239000
14 अप्रैल 152900-249000