फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The bullies cut trees from the JE's field.

Kasganj News: दबंगों ने जेई के खेत से काटे पेड़

Mon, 27 Apr 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला बीघा में दबंगों ने सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के जेई के खेत से नीम, पापड़ी, शहतूत और पिलखुन आदि के करीब 30 पेड़ काट लिए। सूचना पर जेई ने थाना ढोलना पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जेई चंद्रभान सिंह ने बताया कि उनके खेत में कई फलदार और छायादार पेड़ लगे हुए थे। 23 अप्रैल को गांव के लोगों ने पेड़ काट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी पेड़ काटे जा चुके थे। पुलिस ने कटान रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौका पाते ही हुए दबंगों ने और भी पेड़ काट लिए और लकड़ी उठा ले गए। कोतवाली निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed