{"_id":"69e276bd1811a2016b04351e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-a-primary-school-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146324-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्राइमरी स्कूल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्राइमरी स्कूल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो07मृतक युवक प्रवीन का फाइल फोटो।
कासगंज। गांव नरौली के प्राइमरी स्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव नरौली निवासी प्रवीन (25) पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।
स्कूल में सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रवीन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, प्रवीन बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसका शव स्कूल परिसर में टाइरेट (सरिया) पर टी-शर्ट के सहारे लटका मिला। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।