{"_id":"6a00c19fa8bcd357cd0400e0","slug":"the-administration-tightened-its-grip-on-illegal-mining-and-overloading-and-seized-three-trucks-kasganj-news-c-163-1-eta1002-150391-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, तीन ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, तीन ट्रक सीज
विज्ञापन
अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज
एटा। जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को चलाए गए अभियान में उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ओवरलोड व अवैध खनिज परिवहन में लिप्त तीन ट्रक पकड़े।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों को थाना कोतवाली देहात के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित ट्रकों के विरुद्ध चालान व जुर्माने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग व बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लगातार अभियान चलाने, वाहनों की सघन जांच करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शासन के राजस्व की रक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन के इस अभियान में खनन विभाग राजस्व विभाग व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र माथुर सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा।