फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The accused was arrested by the police and sent to jail.

Kasganj News: हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 27 Jan 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 27 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The accused was arrested by the police and sent to jail.
फोटो संख्या 64 प्रे​षित है-- सिढ़पुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी। स्रोत: प - फोटो : छिंगावल बाग पर धरना देते हुए बैंककर्मी। संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी ने 26 अक्तूबर को युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने कालीनदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी विष्णु निवासी ग्राम धर्मगढ़ी थाना सकरौली जनपद एटा ने 26 अक्तूबर को रजनेश की टेंपो से कुचलकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि जय सिंह निवासी ग्राम प्रह्लादचक का बेटे रजनेश को विष्णु अपने साथ टेंपो चलवाने के काम के लिए ले गया। आरोप है कि विष्णु से रजनेश का रास्ते में झगड़ा हो गया और नशे में विष्णु ने रजनेश की टेंपो से कुचलकर हत्या कर दी। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने विष्णु के खिलाफ मामला दर्ज किया। हत्या की घटना के बाद से विष्णु फरार चल रहा था। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सिढ़पुरा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने सूचना पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके कालीनदी के पास से हत्यारोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed