{"_id":"6a46a1be18a61b20cd063137","slug":"tensions-escalate-in-soronji-municipality-board-meeting-dispute-reaches-collectorate-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150099-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सोरोंजी नगर पालिका में बढ़ा टकराव, कलेक्ट्रेट पहुंचा बोर्ड बैठक का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सोरोंजी नगर पालिका में बढ़ा टकराव, कलेक्ट्रेट पहुंचा बोर्ड बैठक का मामला
Thu, 02 Jul 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो17कासगंज में इनरव्हील संजीवनी के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत संवाद
सोरोंजी। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर बुधवार को हुई बोर्ड बैठक पर विवाद गहरा गया है। इसे लेकर चेयरमैन और सभासद आमने-सामने आ गए हैं। 11 निर्वाचित सभासदों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। चेयरमैन पर निजी कार्यालय में नियमों के विपरीत बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित कराने का आरोप लगाया।
कलेक्ट्रेट पहुंचे सभासदों का आरोप है कि बुधवार को आयोजित बैठक उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप नहीं थी। निर्धारित बहुमत के बिना और वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना बजट पारित कराया गया। उन्होंने बैठक को निरस्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो 11 सभासद सामूहिक इस्तीफा देने के साथ सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेंगे।
सभासद संघ के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने कहा कि नगर पालिका लोकतांत्रिक संस्था है। यहां हर निर्णय कानून एवं नियमों के तहत होना चाहिए। यदि नियमों की अनदेखी कर बजट पारित कराया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सभासद नितेश पचौरी ने कहा कि हम किसी व्यक्तिगत विरोध के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शिता की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मांग है कि अवैध रूप से पारित बजट को निरस्त कर नियमानुसार दोबारा बैठक कराई जाए। शिकायत करने वालों में सभासद मीना देवी, सुनीता देवी, आरती चौधरी, जयपाल कश्यप, पवनेश सक्सेना, कौसर बेगम, रवि दुबे और बबली सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।