{"_id":"69de7ef1ed103c618b03507a","slug":"teachers-took-to-the-streets-to-protest-against-the-mandatory-tet-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146191-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक
विज्ञापन
फोटो15कासगंज में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक।संवाद
कासगंज। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार देर शाम सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू किए जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सैकड़ों शिक्षक मशाल लेकर सड़कों पर उतरे।
जुलूस शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुआ। यह मुख्य बाजार बारहद्वारी होते हुए नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क पर समाप्त हुआ। शिक्षक हाथों में पंपलेट्स और मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया।
आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर सेवा अवधि के बीच में जबरन टीईटी लागू किए जाने को लेकर शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है। इसको लेकर कई शिक्षक संगठन एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
इस दाैरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शुभनेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, राधा प्यारी रावत, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ अखंड प्रताप सक्सेना, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पाल, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के महामंत्री मनोज यादव, टीएससीटी के जिला सह संयोजक श्याम बाबू और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अमित यादव सहित सैकड़ों शिक्षक-पदाधिकारी मौजूद रहे।