{"_id":"698df0ceabc58f81c7071fbd","slug":"teachers-and-students-will-not-be-able-to-carry-mobile-phones-inside-the-examination-centre-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143410-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परीक्षा केंद्र के भीतर शिक्षक व छात्र नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परीक्षा केंद्र के भीतर शिक्षक व छात्र नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बोर्ड परीक्षा केंद्र के भीतर शिक्षक, कर्मी व छात्र मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस जमा करने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर संकलन केंद्र बनेगा। निरीक्षण मोबाइल व अन्य डिवाइस मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18फरवरी से शुरू होने जा रही है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार जिले के 21,717 छात्र‑छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 18,645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार कड़े कदम उठा रही है। परिषद के सचिव ने परीक्षा केंद्र के भीतर या परीक्षा कक्ष में शिक्षक, कर्मी व छात्र के मोबाइल व अन्य डिवाइस ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। चेतावनी दी है कि यदि मोबाइल या अन्य डिवाइस पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हाेगी।
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। परिषद से जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं-जगदीश प्रसाद शुक्ला जिला विद्यालय निरीक्षक